Mehul Choksi Arrested News : हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर पंजाब नेशनल बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शुक्रवार, 11 अप्रैल, 2025 65 वर्षीय चोकसी को गिरफ्तार किया गया था। अभी भी वह जेल में बंद है।
पंजाब नेशनल बैंक में किया था बड़ा घोटाला
मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड का आरोप है। बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन लेने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से भागकर बेल्जियम पहुंच गया था। वह वहां काफी समय से अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। उनकी पत्नी प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। जानकारी के मुताबिक, चोकसी के पास बेल्जियम में ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ है। वह इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया है।
बेल्जियम में मेहुल चोकसी को किया गिरफ्तार
बता दें कि बेल्जियम की पुलिस ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करते समय मुंबई में उनके खिलाफ जारी दो अरेस्ट वारंट का हवाला दिया था। ये वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी किए गए थे। मेहुल चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई और ईडी द्वारा मुकदमा चलाया जा रहा है। इस मामले में नीरव मोदी ( चोकसी का भतीजा) भी आरोपी है। वह भारते से लंदन भागकर छिप गया है। भारत काफी समय से उसके प्रत्यर्पण का भी इंतजार कर रहा है।
भारत से भाग गया था मेहुल चोकसी
मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था। दोनों ने मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में लोन धोखाधड़ी की थी। हालांकि मामला सामने आने से पहले दोनों ने देश छोड़ दिया था। इस मामले के सामने आने से पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। जब वह साल 2021 में क्यूबा जा रहा था, तब वह डोमिनिका में उसे पकड़ा गया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि राजनीतिक साजिश के चलते उस पर ये मामले चलाए जा रहे हैं।