PM Modi On Ambedkar Jayanti : संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की आज, 14 अप्रैल को 135वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह हिसार हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी डॉ. बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी देंगे।
PM मोदी का हिसार को तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन करेंगे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यमुनानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
#BreakingNews | आज हरियाणा दौरे पर जाएंगे PM मोदी
➡️ हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का करेंगे शिलान्यास
➡️ अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को भी दिखाएंगे हरी झंडी@narendramodi #HaryanaNews #hisarairport #Trendingnews #Jantantratv #JTV pic.twitter.com/ljkTIWufnS
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 14, 2025
पीएम मोदी ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा “अम्बेडकर जयंती पर कल का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा। दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है।”
अम्बेडकर जयंती पर कल का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा। दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है।https://t.co/S7dmOTUErm
— Narendra Modi (@narendramodi) April 13, 2025
प्रधानमंत्री ने किया बाबा साहेब को नमन
इसके साथ ही उन्होंने बाबा साहेब को भी नमन करते हुए लिखा “सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।”
सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं। pic.twitter.com/Qhshv4uK7M
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2025
बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
अंबेडकर जयंती डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस है, जो हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन न केवल उनके जन्म का उत्सव है, बल्कि समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को भी याद करता है। अंबेडकर जयंती को भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है, और यह दिन कई देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया जाता है। इस दिन डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करता है, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।