Donald Trump News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत अमेरिकी सैन्य विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है।
अवैध प्रवासी जल्द लौटेंगे भारत
रॉयटर्स के अनुसार अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह विमान 24 घंटे के अंदर भारत पहुंच जाएगा। ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यह भारत में पहला निर्वासन है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर चर्चा की थी। भारत ने अवैध प्रवासियों को वापस लेने पर अपनी सहमति दी थी। करीब 18,000 अवैध आप्रवासियों की वापसी पर सहमति जताई गई है।
अमेरिकी सेना की चलाया गया अभियान
ट्रंप सरकार ने यह अभियान अमेरिकी सेना की मदद से पूरा किया। इस अभियान के लिए अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर सैनिक तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सैन्य अड्डों का इस्तेमाल प्रवासियों को रखने के लिए किया जा रहा है। अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजने के लिए सैन्य विमान का उपयोग किया जा रहा है। प्रवासी ग्वाटेमाला, पेरू, और होंडुरास जैसे देशों से हैं। गौरतलब हो कि डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने जनवरी में पीएम मोदी से फ़ोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान अवैध आप्रवासन पर भी चर्चा हुई थी। वॉइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है।