रश्मि सिंह|’2018′ Official Entry For Oscars 2024: मलयालम फिल्म “2018” ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। ‘2018:Everyone is a Hero’, 2018 में केरल को तबाह करने वाली बाढ़ पर यह फिल्म बनाई गई थी। ‘जूड एंथनी जोसेफ’ द्वारा निर्देशित, फिल्म में टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन, आसिफ अली, विनीत श्रीनिवासन, नारायण और लाल थे। ‘2018’ इस साल मई में रिलीज़ हुई और समीक्षकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है और इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
ऑस्कर 2023 विजेता
पिछले साल ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छैलो शो थी , जिसे नामांकित नहीं किया गया था। हालाँकि, यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष था, जिसमें “आरआरआर के ‘नातू नातू’ ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत और ‘The Elephant Whisperers’ ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु विषय का पुरस्कार जीता”। शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन वह जीत नहीं पाई।
पहली बार जब ऑस्कर जीता भारत
ऑस्कर की पहली भारतीय विजेता ‘भानु अथैया’ थीं। जिन्होंने गांधी में अपने काम के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन’ का एक्डेमी पुरस्कार जीता था । महान फिल्म निर्माता ‘सत्यजीत रे’ को 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट ऑस्कर मिला। 2009 में, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने कई पुरस्कार जीते, जिनमें “जय हो” के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत दिया गया था, ‘एआर रहमान’ को सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और ‘रेसुल पुकुट्टी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण के लिए ऑस्कर दिया गया था।