रश्मि सिंह|TIME 100 List: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कमाल कर दिखाया है। टाइम 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की 2024 की लिस्ट जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में भारत की एकलौती एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम दर्ज हुआ है। इस लिस्ट में भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है।
Honoured to be a part of the #TIME100 @time 🫶
Thank you dearest @tomharps for your kind kind words 💫♥️✨☀️ pic.twitter.com/RGklo72vyU— Alia Bhatt (@aliaa08) April 17, 2024
सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम
जानकारी के लिए बता दें कि, टाइम्स मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में साक्षी मलिक और अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। आलिया भट्ट साल 2023 में हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आई थी। एक्ट्रेस को इस फिल्म से दुनियाभर में पहचान मिली है। निर्देशक टॉम हार्पर, जिन्होंने हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट के साथ काम किया था। टाइम 100 सबसे प्रभावशाली सूची फीचर के लिए उनकी बहुत तारीफ की है। आलिया बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने ये स्थान हासिल किया है।