जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मनोज के निधन से वरुण धवन और उनका परिवार काफी दुखी है। मनोज लंबे समय से वरुण धवन और उनके परिवार के ड्राइवर थे। वरुण ने मनोज के साथ गुजारे लम्हों का वीडियो शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने बेहद भावुक पोस्ट लिखा।
मंगलवार को मनोज एक ब्रांड शूट के लिए वरुण धवन को महबूब स्टूडियो लेकर गए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में वरुण धवन क्रू मेंबर्स के साथ मनोज को लीलावती अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब वरुण धवन ने मनोज के साथ गुजारे अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।
मनोज के नाम पोस्ट शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, ‘हमारा 26 साल का साथ था। वह मेरे सब कुछ थे, मनोज का शुक्रिया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं बस चाहता हूं लोग मनोज के ह्यूमर और पैशन के लिए उनको याद रखें। मैं हमेशा इस चीज का आभारी रहूंगा कि मनोज आप मेरी जिंदगी में आए।
वरुण की कुछ फोटोज भी सामने आए जिसमें वे लीलावती अस्पताल के बाहर देखे गए। वहीं, वरुण के भाई रोहित धवन भी अस्पताल के बाहर देखे गए। फोटोज में वरुण काफी दुखी नजर आ रहे हैं।
मनोज साहू डेविड धवन के भी ड्राइवर थे। लंबे समय से वे धवन परिवार के साथ थे। मनोज का अचानक मौते से डेविड धवन बेहद दुखी हैं। उन्होंने मनोज साहू के परिवार का ध्यान रखने का वादा किया है। मनोज साहू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।