BOX Office Collection : प्रियंका-फरहान की ‘The Sky Is Pink’ ने किया निराश
नई दिल्ली : फिल्म ‘The Sky Is Pink’ के जरिये प्रियंका तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही थी और उनके फैंस का ये लम्बा इंतजार खत्म होने जा रहा था। लेकिन जब उनकी कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हो गई है तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को जनता से कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए बॉलीवुड की फ़िल्में छोड़ दी थी, लेकिन अब उनकी कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक, जो 11 अक्टूबर को आई थी, बॉक्स ऑफिस कुछ ख़ास नहीं कर पाई है।
लोगों का कहना है कि प्रियंका को ‘भारत’ छोड़ना बहुत भरी पड़ गया हैं। वो करीब 3 साल से बॉलीवुड की फ़िल्में नहीं कर रही थी, ऐसे में उनका क्रेज खत्म हो गया। हालांकि प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ स्टारर इस फिल्म की क्रिटिक्स तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए बॉलीवुड की फ़िल्में छोड़ दी थी, लेकिन अब उनकी कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक, जो 11 अक्टूबर को आई थी, बॉक्स ऑफिस कुछ ख़ास नहीं कर पाई है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस क्यों हुई धड़ाम ?
असल जिंदगीं की कहानी पर बनी बहुत साधारण-सी और बेहद इमोशनल फिल्म होने के कारण शायद इसे दर्शकों ने स्वीकार नहीं किया। इस फिल्म में कोई एक्शन, कोई मसाला नहीं है। इस समय अगर देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा धूम ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर ने मचाई हुई है। इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और मसाला है। यही वजह है कि जनता इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रही हैं।
वहीं द स्काई इज पिंक में ऐसा कुछ भी नहीं हैं। इस खूबसूरत और बेहद इमोशनल फिल्म में कोई मसाला ना होने की वजह से ये जनता को अपनी ओर कम आकर्षित कर पा रही है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी में कोई सस्पेंस नहीं है। फिल्म की कहानी आयशा चौधरी नाम की यंग मोटिवेशनल स्पीकर पर आधारित है, जिनके बारे में हम सभी ने कभी ना कभी सुना होगा।