जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, करीना ने अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह को भी लाइमलाइट से दूर नहीं रखा। इसलिए मां बेटों की बॉन्डिग और क्यूटनेस खूब सुर्खियां बटोरती है। अब मदर्स डे पर भी करीना कपूर ने ये खास दिन जेह और तैमूर के साथ सेलिब्रेट किया है।
Bollywood: मदर्स डे पर मां और सासू मां के लिए कैटरीना कैफ का पोस्ट, फैंस बोले- बहू हो तो ऐसी
बेबो मदर्स डे के खास दिन अपने क्यूट लिटिल बेटों तैमूर और जेह संग पूल में मजे ले रही हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, जेह की क्यूटनेस पर भी लोग खूब फिदा हो रहे हैं। फोटो में करीना अपने लाडले तैमूर और जेह के साथ पूल में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखी जा सकती हैं।
फोटो में करीना अपने दोनों एडोरेबल बेटों को गोद में लिए देखी जा सकती हैं। नन्हे जेह भी पूल में काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्विमिंग पूल से क्यूट फोटो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी की लेंथ और ब्रेथ हैप्पी मदर्स डे।
फोटो को कुछ ही घंटों में लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्ट्रेस की तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं। बहन करिश्मा कपूर ने भी फोटो पर प्यारे से कमेंट किए हैं। वहीं, एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट किया- माशाल्लाह, एक दूसरे यूजर ने लिखा- दिन बना दिया। एक और यूजर ने लिखा- खूबसूरत फैमिली।