जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: अलादीन फेम एक्ट्रेस अवनीत कौर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अवनीत कौर अक्सर अपने फोटोज से तहलका मचा देती हैं। वहीं, अवनीत एक फैशन डीवा भी हैं। अब अवनीत अपनी नई फोटोज में मल्टीकलर स्विमसूट में नजर आ रही हैं। जिसमें वे बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस अवनीत थाइलैंड में हॉलीडे मना रही हैं। जहां वे समंदर के बीच दिलकश अदाएं बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस ने मल्टीकलर स्विमसूट पहना है। जो फोटोज अवनीत ने शेयर की हैं उनमें वे अपने लुक को ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट कर रही हैं। रेड लिपस्टिक, काजल, आईलाइनर, पिंक ब्लशर और हाईलाइटर में अवनीत खूब जंच रही हैं।
फोटोज में देख सकते हैं अवनीत ने अपने बालों को भी सेट किया है। फैंस उनकी नई फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं। हर तस्वीर में अवनीत स्टाइलिश पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अवनीत की इन ग्लैमरस तस्वीरों ने सोशल मीडिया का टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है।
बात सेहत की: स्पाइन से जुड़ी बीमारी को कैसे करें दूर ? | Cervical Spine Disease | Kamar Ki Exercise