रश्मि सिंह| मूवी रिव्यू : फुकरे 3
कलाकार: पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और अली फजल
लेखक: विपुल विग
निर्देशक: मृगदीप सिंह लांबा
निर्माता: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी
जॉनर: कॉमडी
रिलीज: 28 सितंबर 2023
Fukrey 3 Review: बॉलीवुड के उम्दा एक्टर पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे 3’ गुरुवार यानी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के पहले 2 पार्ट दर्शकों को खूब इंटरटेन कर चुके हैं। आईए जानते है यह पार्ट भी उतना ही कमाल करता है या नहीं।
कहानी
ये कहानी फुकरे रिटर्न्स से आगे बढ़ती है, फुकरा गैंग ‘चूचे’ की सपने देखने की पावर से छोटे मोटे काम कर के पैसा कमा रहे है और वहीं ‘भोली पंजाबन’ पॉलिटिक्स में आ चुकी है। उसे इलेक्शन लड़ना है, इलेक्शन के प्रचार के लिए उसे भीड़ इकट्ठा करने के लिए फुकरे गैंग की मदद लेती है। लेकिन फिर हनी चूचा को ही भोली को खिलाफ चुनाव लड़ने को कहता है। इसके बाद भोली फुकरे गैंग को साउथ अफ्रीका भेज देती है। इसके आगे क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।
‘फुकरे 3’ रिव्यू
यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको खूब एंटरटेन करती है। फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है। एक के बाद एक ऐसे फनी डायलॉग आते हैं जो आपको खूब हंसाते हैं। फर्स्ट हाफ में दर्शकों को सीट से उठने का मौका नहीं मिलता है। वहीं सेकेंड हाफ थोड़ा कमज़ोर है ऐसा लगता है ज्यादातर जोक फर्स्ट हाफ में यूज हो गए। सेकेंड हाफ में सोशल मैसेज पर ज्यादा जोर दिया गया है लेकिन कुल मिलाकर ये फिल्म अपने नाम और अपनी फ्रेंचाइजी की इज्जत रखती है और वो करती है जिसके लिए फुकरे गैंग सालों से जानी जा रही है।
एक्टिंग
वरुण शर्मा ने अपने एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। उन्होंने अपने काम को बखूबी निभाया है, वहीं पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा ने भी अपने अभिनय से दिल जीत लिया है। बाकी एक्टर्स ने अपने अभिनय से थोड़ा निराश किया है। कुल मिलाकर सबने अपने काम ठीक-ठाक किया है पर और बेहतर कर सकते थे।
निर्देशक
मृगदीप सिंह लांबा ने फिल्म का डायरेक्शन अच्छे से किया है लेकिन सेकेंड हाफ में थोड़े कॉमिक पंचेज का जुगाड़ और करना चाहिए था। फिल्म पर फर्स्ट हाफ में उनकी पकड़ शानदार है। सेकेंड हाफ ढीला है। शायद सामाजिक दबाव में आकर वो मैसेज देने पर ज्यादा जोर दे गए।