Kangana Ranaut in Ayodhya: मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्म तेजस की सफलता के लिए भगवान राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंची। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर के वीआईपी गेट नंबर 11 से मंदिर के अंदर दाखिल हुई।जहां पर उन्होंने भगवान राम लला का दर्शन और पूजन किया। दर्शन पूजन करने की बात अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर को भी देखा और तस्वीरें खींची। राम लला का दर्शन करते समय पुजारी ने कंगना रनौत का रामनामा भेंट कर स्वागत किया। करीब 10 मिनट तक कंगना रनौत भगवान रामलला को निहारती रही।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। साथ ही निर्माणाधीन राममंदिर की प्रगति का भी जायज़ा लिया। इस मौक़े पर कार्यरत श्रमिकों को भगवान विश्वकर्मा का दर्जा देते हुए “जय श्री राम” का उदघोष किया। बोलीं – छह सौ साल का संघर्ष अब फलीभूत होता दिख रहा है। pic.twitter.com/HEBk3AHQys
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) October 26, 2023
‘मुझे बहुत खुशी है कि..’ -कंगना
इसके बाद खबरों के मुताबिक, उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। कहा कि, “मुझे बहुत खुशी है कि आज मैं अयोध्या आई हूं। भगवान का भव्य राम मंदिर बन रहा है जो की ऐतिहासिक है। जिस प्रकार से ईसाई समुदाय के लिए वेटिकन सिटी बेहद पवित्र है उसी प्रकार से अयोध्या का भी विकास हो रहा है और अयोध्या पूरे विश्व के लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी। आज राम मंदिर और महाराज दशरथ जी का महल सीता रसोई सभी मंदिरों का सौंदरीकरण हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह सभी प्रमाण है कि भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ।”
एक्स पर किया कंगना ने पोस्ट
आओ मेरे राम।
वाह! मैं श्री हरि विष्णु की कृपापात्र हूँ, उनकी भक्त हूँ और आज मुझपे उनकी इतनी कृपा हुई कि मुझे श्री हरि विष्णु अवतार परम पूजनीय, महान धनुर्धारी, तेजस्वी योधा, तपस्वी राजा, मरियादापुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने को मिले।
मेरी फ़िल्म तेजस में रामजन्मभूमि की… pic.twitter.com/vxBd8tqfSx— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 26, 2023
मंदिर निर्माण भी देखा, प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
मंदिर निर्माण की प्रगति को देखने के बाद कंगना रनौत काफी खुश नज़र आईं।उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है ।इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मैं धन्यवाद देती हूं।मोदी सरकार के प्रयास से मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। कहा कि आज भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए आई। अपनी आने वाली फिल्म तेजस जो की वायु सेना पर आधारित है उसमें राम मन्दिर का भी महत्वपूर्ण स्थान है। कहा अपनी फिल्म की सफलता के लिए भगवान राम से आशीर्वाद मांगा है।
ये भी पढ़े…