रश्मि सिंह|मूवी रिव्यू : मिशन रानीगंज- द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू
पर्दे पर : 6 अक्टूबर, 2023
डायरेक्टर : टीनू सुरेश देसाई
संगीत : सतिंदर सरताज
कलाकार : अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, रवि किशन, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा
शैली : हिस्टोरिकल थ्रिलर ड्रामा
Mission Raniganj Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज- द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ आज यानी 6 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसकी कहानी जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित फिल्म को पश्चिम बंगाल में कोयले की एक खदान में हुए हादसे को आधार पर बनाया गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी, एक्टिंग और निर्देशन पर आइए बात करते हैं…
कहानी
फिल्म की कहानी ‘जसवंत सिंह गिल’ पर आधारित है, जो IIT धनबाद के इंजीनियर थे।1989 में रानीगंज कोयले की खदान में एक हादसा हुआ था, जिसमें 350 फीट नीचे कई मजदूर फंस गए थे। तब जसवंत ने दो दिन में 65 मजदूरों की जान बचाई थी। ‘कैप्सूल मैन’ कहे जाने वाले जसवंत के इस काम को ‘मिशन रानीगंज’ में दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत जसवंत बने ‘अक्षय’ और उनकी पत्नी निर्दोष कौर यानी ‘परिणीति चोपड़ा’ के साथ शुरू होती है। एक दिन जसवंत को रानीगंज में हादसे की खबर मिलती है, आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।
एक्टिंग
अक्षय कुमार हर फिल्म में अपने किरदार से लोग के दिल जीतने में माहीर है। वहीं इस फिल्म में ‘जसवंत सिंह गिल’ के तौर पर उन्होंने अपने किरकदार में पूरी जान डाल दी है। वहीं कुमुद मिश्रा, रवि किशन जैसे एक्टर्स ने अपने-अपने किरदार से कहानी को और भी दमदार बनाने का काम किया है। पर परिणीति चोपड़ा के पास करने के लिए कुछ खास नहीं था। खदान में फंसे सपोर्टिंग किरदारों ने भी उम्दा काम किया है।
निर्देशन
कहानी का विषय ही ऐसा ही कि यदि इसे अच्छी तरह से प्रजेंट नहीं किया जाता तो पूरी फिल्म खत्म हो जाती। यहां निर्देशक ‘टीनू सुरेश देसाई’ की तारीफ करनी होगी। देसाई ने फिल्म के पहले शॉट से लेकर क्लाइमैक्स तक फिल्म में पकड़ बनाए रखी है। भय, रोमांच, विश्वास को उन्होंने बखूबी दर्शाया है, जो दर्शकों को पूरे टाइम बांधे रखता है।