नमिता|Vaisakhi 2024: हर साल पूरे देश में हिंदू, सिख और बौद्ध समुदायों के लोग बैसाखी का आनंदमय वसंत त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।आज शनिवार 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। सिख समुदाय का यह महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार पंजाबी और सिख नव वर्ष की शुरुआत का संकेत देता है और मुख्य रूप से उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब में मनाया जाता है। बैसाखी के मौके पर तमाम बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड हस्तियों ने दी बैसाखी की शुभकामनाएं
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने संस्कारों और रीति-रिवाजों के करीब रही है।प्रियंका खास अवसरों पर फैंस और अपने फॉलोअर्स को शुभकामनाएं देना कभी नहीं भूलतीं। चोपड़ा ने बैसाखी की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया और एक तस्वीर शेयर की।
सनी देओल
इसके साथ ही अभिनेता सनी देओल ने भी बैसाखी पर्व की बधाई दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘बैसाखी दी लख-लख बधाईयां’।
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस के लिए एक सरल लेकिन प्यारी बैसाखी की शुभकामनाएं दीं।
कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मौके पर पोस्ट साझा किया है। अभिनय के बाद राजनीति के मैदान में उतर चुकीं कंगना ने लिखा, ‘आनंद, उल्लास व सद्भाव के पर्व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में संपूर्णता और संपन्नता आए। ईश्वर से यही कामना है’। कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने भी इस मौके पर बधाई संदेश अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘वाहेगुरू की दुआएं हमेशा आपके साथ रहें।आप सभी को बैसाखी की लख लख बधाईयां’।