Rishi kapoor की इन फिल्मों ने जीता फैंस का दिल
साऊथ बॉम्बे में जन्मे ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दे कि ऋषि कपूर को काफी समय से कैंसर था। जहां पहले से फैंस अभिनेता इरफान खान के कारण सदमे में थे। वहीं अब ऋषि कपूर के निधन की खबर ने काफी बड़ा झटका दिया है।
बता दे कि ऋषि कपूर सबसे पहले अपने पिता की 1970 में बनी फिल्म “मेरा नाम जोकर” में बच्चे के किरदार में नजर आए थे। वहीं एक एडल्ट के तरह ऋषि कपूर 1973 में फिल्म बॉबी में डिपल कापडिया के अपोजिट नजर आए थे। हमेशा ही ऋषि कपूर की फिल्में कुछ इस तरह का जादू चला जाती थीं कि लोग उनकी फिल्मों के दिवाने हो जाते थे।
इन 10 फिल्मों ने जीता फैंस का दिल
1.Karz (कर्ज़) 1980
Karz एक थ्रिलर फिल्म थी। जो कि सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म थी। बता दे कि इस फिल्म में ऋषि कपूर और टीना मुनीम लीडिंग रोल में नजर आए थे।
2. Yeh Vaada Raha (ये वादा रहा) 1982
ये वादा रहा एक ड्रामा फिल्म थी। जिसमें ऋषि कपूर, पूनम ढीलोन, टीना मुनीम , राखी गुलजार और शम्मी कपूर प्रमुख किरदार में नजर आए थे।
3. Saagar (सागर) 1985
सागर ये एक ड्रामा फिल्म है। जो कि रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और डींपल कापाडिया और कमल हस्सन नजर आए थे।
4. Nagina (नगीना) 1986
नागिना फिल्म हर्मेश मल्होत्रा द्वारा प्रोडूस की गई थी और रवि कपूर और जगमोहन कपूर द्वारा स्क्रीन प्ले लिखा गया था। बता दे कि इस फिल्म में श्री देवी और ऋषि कपूर अहम किरदार में नजर आए थे।
5. Naseeb (नसीब) 1981
नसीब फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। जो की मनमोहन देसाई द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया और फिल्म को निर्देशित किया गया । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और ऋषि कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है।
6. Amar Akbar Anthony (अमर अकबर एन्थोनी) 1977
अमर,अखबर एन्थॉनी एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। जो की मनमोहन देसाई और कादर खान द्वारा लिखी गई थी। इस फिल्म का थीम पाने और खोने के ऊपर आधारित था।
7. Aap ke Deewane (आप के दिवाने) 1980
आप के दिवाने बॉलीवुड एक रोमेंटिक फिल्म है। विमल कुमार के बैनर तले बनी थी। और राकेश रोशन द्वारा प्रस्तुत की गई थी।
8. Hum kisise kum Naheen (हम किसी से कम नहीं) 1977
एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी। ये फिल्म सपुर हीट गई थी। और बता दे कि इस फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तीसरे नंबर पर जगह ली थी।
9. Bobby (बॉबी) 1973
बॉबी फिल्म एक रोमेंटिक फिल्म है। जो की राज कपूर के निर्देशन में बनी थी। और ये फिल्म ख्वाजा अहमद अब्बास द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया गया था।
10. Kapoor & Sons (कपूर एंड सन्स फिल्म) 2016
कपूर एंड सन्स हिन्दी सिनेमा जगत की कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। जो की शाकून बत्रा द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा इस फिल्म को प्रोडूस किया गया था। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बेनर तले बनी थी।