रश्मि सिंह|Salman Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज कल काफी सुर्खियों में चल रहे है। अभी हाल ही में उनके घर पर फायरिंग हुआ था। इस मामले में अब बड़ी अपड़ेट सामने आई है। मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। अब इस पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि क्यों उन्होंने गोलियां चलाई थी।
आरोपियों ने किए बड़ा खुलासा
जानकारी के लिए बता दें कि, एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि क्यों वो सलमान खान के घर पर गोलियां चलाई थी। मुंबई पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से खुलासा किया है कि उन्हें मारने का कोई मकसद नहीं था। वो सिर्फ सलमान खान को डराना चाहते थे जिसके लिए गोलियां चलाई गई है।
आरोपियों ने आगे यह खुलासा किया है कि अनमोल ने उन्हें गोलियां चलाने से पहले 1 लाख रुपए दिए थे और गोलियां चलाने के बाद 3 लाख रुपए देने के लिए कहा था। दोनों का मकसद सलमान खान के घर के बाहर उनके घर की दीवारों पर फायरिंग करनी है।
क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार हुए 2 आरोपियों के अलावा 7 और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। सलमान खान फायरिंग मामले में हरियामा के एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का संबंध गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक से है और वे घटना से पहले तथा बाद में लगातार संपर्क में थे।