रश्मि सिंह|Movie Review: थैंक यू फॉर कमिंग
कलाकार: भूमि पेडनेकर , शहनाज गिल , डॉली सिंह , कुशा कपिला, शिबानी बेदी और अनिल कपूर आदि।
लेखक: राधिका आनंद और प्रशस्ति सिंह
निर्देशक: करण बुलानी
निर्माता: शोभा कपूर,एकता कपूर,अनिल कपूर और रिया कपूर
रिलीज: 6 अक्टूबर 2023
Thank You For Coming Review: बॉलीवुड के लिए सेक्स कॉमेडी जॉनर हमेशा से अनएक्सपलोर रहा है। हालांकि जिन्होंने भी इस जॉनर के नाम पर फिल्में बनाई भी है, उन्होंने भी कुछ खास नहीं पेश किया है। बता दें रिया कपूर ने भी इस जॉनर पर फिल्म बनाने की सोच और अलग नजरिये से इसे दिखाने की ठानी है। रिया कि यह फिल्म महिलाओं के ऑर्गेंज्म पर बात करती है।
कहानी
दिल्ली की कनिका कपूर को अपने प्रिंस की तलाश है, जो न केवल रोमांटिक हो बल्कि उन्हें बेड पर वो प्लेजर दे पाए, जिससे वो वंचित रही है। दरअसल अपने 30 वें जन्मदिन में कनिका बेस्ट फ्रेंड्स को कन्फ्रंट करती हैं कि उन्हें कभी ऑर्गेज्म नहीं मिला है। इस बीच कनिका अपनी उम्र के बॉयफ्रेंड के साथ-साथ 60 साल के उम्रदराज तक के प्रोफेसर में प्यार और ऑर्गेज्म को ढूंढने की कोशिश करती है। हालांकि अपनी मनोहर कहानी वाली दुनिया से निकलकर जब कनिका शादी के बंधन में बंधने की ठानती है, तो उस वक्त भी सगाई की रात ओवरड्रंक कनिका किसी और संग सेक्स कर बैठती हैं, जिसमें वो पहली बार प्लेजर तक पहुंच पाई थी। नशे में धुत्त कनिका को पता नहीं था कि आखिर उसकी इस खुशी के पीछे किसका हाथ है। बाकी कि कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखना पडेगा।
एक्टिंग
भूमि पेडनेकर लीड रोल में है,उन्होंने अपने किरदार को जस्टिफाई किया है। शहनाज भी फिल्म में अच्छी लगी हैं लेकिन यहां आपको वो मासूम वाली शहनाज नहीं दिखेंगी, हॉट एंड सिजलिंग वाली दिखेंगी। लेकिन उन्हें भी काफी कम स्पेस मिला है और वो अचानक गायब भी हो जाती हैं। कुशा कपिला का काम ठीक है लेकिन उन्हें भी काफी कम स्पेस मिला है। शिबानी बेदी ने भी ठीक एक्टिंग की है। कुल मिलाकर एक्टर्स का कम ठीक है। कुल मिलाकर सब ने अपना काम सहीं से किया है।
डायरेक्शन
‘करन बुलानी’ ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। उन्होंने कहानी को ठिक से स्क्रिन पर दिखाया नहीं है। फिल्म को देख कर ऐसा लगता है यै तो वो कहानी को ठीक से समझ नहीं पाए या समझा नहीं पाए। डायरेक्टर को यह समझाना पड़ेगा कि वो कहना क्या चाहते है।ऑडियंस तो नहीं समझ पा रही है।