रश्मि सिंह|69th National film Awards Ceremony: हर साल फैंस को ‘नेशनल अवॉर्ड्स’ का इंतजार रहता है। 17 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ ने सभी को सम्मानित किया। मौके पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ‘अनुराग ठाकुर’ भी शामिल थे। उन्होंने भी सभी कलाकारों को अवॉर्ड हासिल करने की बधाई दी। आइए जानते हैं पूरी अपडेट।
आलिया भट्ट-कृति सेनन और अल्लू अर्जुन को मिला अवॉर्ड
आलिया भट्ट-कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बता दें आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ के लिए अवॉर्ड मिला है।
श्रेया घोषाल और काल भैरव को मिला अवॉर्ड
सिंगर श्रेया घोषाल को तमिल फिल्म Iravin Nizhal के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबेक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। बता दें ये श्रेया का पांचवा नेशनल अवॉर्ड है, वहीं काल भैरव को तेलुगू फिल्म RRR के लिए बेस्ट मेल प्लेबेक सिंगर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा बेस्ट स्क्रीनप्ले (संवाद लेखन)- गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को अवॉर्ड दिया गया।
वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस को सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सम्मान दिया। समारोह में वहीदा की अब तक की करियर जर्नी दिखाई गई। वहीदा ने भी अपनी जर्नी के बारे में बात की,वहीदा इस दौरान इमोशनल दिखाई दीं।
सरदार उधम सिंह को मिले ये अवॉर्ड
बेस्ट ओडियोग्राफी- सरदार उधम सिंह (सिनोय जोसेफ), बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर का अवॉर्ड फिल्म सरदार उधम सिंह को मिला. वहीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला।
शेरशाह को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड
फिल्म शेरशाह को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड, फिल्म के निर्माता करण जौहर अवॉर्ड लेने पहुंचे। बता दें फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे
RRR को मिले ये अवॉर्ड
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन), बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित), बेस्ट स्पेशल इफेक्ट- RRR (वी श्रीनिवास मोहन), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा (देवी श्री प्रसाद)/ RRR (एम एम कीरावणी) को अवॉर्ड मिला।
बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए सरदार उधम सिंह को मिला अवॉर्ड
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह, बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो, बेस्ट मलयालम फिल्म- होम, बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi, बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर, बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena, बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala, बेस्ट असमिया फिल्म- अनुर को अवॉर्ड मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर्स को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर्स को बधाई दी, साथ ही उन्होंने कहा कि वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित करके मुझे बहुत खुशी हुई।