रश्मि सिंह|Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आए दिन कोई न कोई खबर में रहते ही है। कार्तिक इन दिनों मुकेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि फिल्म मेकर मुकेश भट्ट को ‘आशिकी 3’ की घोषणा करने पर अफसोस है। आइए जानते है पूरी खबर
क्यों है मुकेश भट्ट को अफसोस
एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘आशिकी 3’ के मेकर मुकेश भट्ट ने फिल्म से जुड़ी अफवाहों पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा, ”हमें इतनी जल्दी अनाउंसमेंट नहीं करनी चाहिए थी। आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती है। मैं कहीं से भी आ रही इन कहानियों से थक गया हूं।” भट्ट ने आगे कहा कि अनुराग बसु, जो फिल्म के निर्देशक हैं, वर्तमान में कईं दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उन्होंने कहा कि एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो वे देखेंगे कि क्या वे इस पर आगे बढ़ सकते हैं,” भट्ट ने कहा कि कार्तिक आर्यन को भी स्क्रिप्ट पसंद आनी होगी तभी वे इसके म्यूजिक पर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “हम आशिकी 3 को सही तरीके से बनाना चाहते हैं।”
आशिकी फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में रहीं सुपर-डुपर हिट
बता दें कि साल 1990 में रिलीज हुई आशिकी को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी और इसके साउंडट्रैक की लगभग 20 मिलियन यूनिट सेल हुई थी। वहीं साल 2013 में मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टरारर ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर सक्सेसफुल साबित हुई थी। ‘आशिकी 2’ के साउंडट्रैक को भी खूब सराहा गया था। फिलहाल हर किसी को ‘आशिकी 3’ का ब्रेसब्री से इंतजार है।