रश्मि सिंह|Aditya Roy Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। आदित्य ने अपनी एक्टिंग के दम पर दमदार पहचान बनाई है। वह 14 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है और इस बीच उन्होंने अलग-अलग तरह के कई किरदार निभाए है। लेकिन पिछले 10 साल से आदित्य रॉय कपूर के हाथ एक भी हिट फिल्म नहीं लगी है। आज उनके इस खास मौके पर हम नजर डालेगें उनकी फिल्मी करियर पर।
सपोर्टिंग रोल से शुरु किया अपना करियर
आदित्य रॉय कपूर पहली बार साल 2009 में फिल्म लंदन ड्रीम्स में दिखे थे। अजय देवगन और सलमान खान की इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। इसके बाद उन्होंने गुजारिश और एक्शन रीप्ले जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन कोई पॉपुलैरिटी नहीं मिली। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उन्हें रोतोंरात सुपरस्टार बना दिया।
इस फिल्म ने रातोंरात बना दिया था सुपरस्टारॉ
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी आशिकी-2 में आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। 2013 में रिलीज हई इस म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक आशिकी-2 ने दुनियाभर में 109 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था जबकि इसकी लागत सिर्फ 15 करोड़ रुपये थी। इस फिल्म की सक्सेस ने आदित्य रॉय कपूर को फर्श से अर्श पर पंहुचा दिया था।
आशिकी-2 के बाद नहीं चली एक भी फिल्म
इस फिल्म के बाद आदित्य का जादू फीका पड़ गया। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी थी, पर सब फ्लॉप हो रही थी। आशिकी-2 के बाद आदित्य सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी में नजर आए। इस फिल्म के बाद से अभी तक आदित्य रॉय कपूर को जितनी भी फिल्में मिली है। वह सभी लगभग फ्लॉप रही है। फिर चाहें वो दावत-ए-इशक हो फितूर हो या फिर इसी साल आई ओके जानू बदकिस्मती से एक सोलो लीड के तौर पर आशिकी-2 के अलावा आदित्य के खाते में एक हिट फिल्म नहीं है।