रश्मि सिंह|Ajay Devgan first Look Out: रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म से अभी तक कई सेलेब्स के लुक सामने आ चुके है। अब मेकर्स ने फिल्म से अजय देवगन का लुक आउट किया है। अजय देवगन के लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आज मेकर्स ने फैंस का ये इंतजार खत्म को खत्म कर दिया है। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।
रोहित शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी अपने हिट फिल्मों के लिए जाने जाते है। निर्देशक की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। अब रोहित ने इस फिल्म से अजय देवगन का लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा- शेर आतंक मचाा है और जख्मी शेर तबाही, सबका फेवरेट पुलिसवाला बाजीराव सिंघम वापस आ गया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Rohit Shetty Instagram Handle
फैंस हुए खुश
अजय देवगन का सिंघम अगेन से पहला लुक देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए है। वह रोहित शेट्टी के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- सुपर सर साथ में फायर इमोजी पोस्टी की। वहीं दूसरे ने लिखा-अब इंतजार नहीं हो रहा है। आपको बता दें की यह फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।