रश्मि सिंह|TMKOC: टीवी का पॉपुलर धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। शो को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलते आ रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से शो को लेकर काफी विवाद भी सामने आया है। शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी यानी दया बेन कुछ सालों से शो में नजर नहीं आ रही। इस बीच मेकर्स फैंस को दिलासा देते हुए जानकारी दी कि दयाबेन इस दिवाली टीवी पर वापसी करने वाली है।
@AsitKumarrModi So you’re happy now after breaking the hearts of all your viewers & now there is no reason left to watch the new ep, okay we understand what you want to do, Shame on you! #BoycottTMKOC #tmkoc pic.twitter.com/b2Qlq55gyP
— Ayush Mohanty (@iamayushmohanty) December 2, 2023
Courtesy: Ayush Mohanty Twitter Handle
मेकर्स ने दर्शकों को बनाया बेवकूफ
आपको बता दें कि, दयाबेन की वापसी की खबर ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया था। लेकिन उनकी खुशी बस कुछ मिनटों के लिए थी। दरअसल, शो के कई एपिसोड में दयाबेन की वापसी का प्लॉट चलाया जा रहा था। कई एपिसोड में दयाबेन के स्वागत की तैयारियों को भी दिखाया गया। लेकिन अब शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि दयाबेन किसी वजह से नहीं आ पाई है।
एपिसोड में दिखाया गया है, दयाबेन के ना आने की खबर से गोकुलधाम सोसायटी के सभी लोग गुस्सा हो जाते है। लेकिन सिर्फ सोसायटी के लोग ही नहीं बल्कि मेकर्स की ये हरकत देख दर्शक भी गुस्सा हो गए। यहां तक कि ऑडियंस ने शो बायकॉट करने का भी फैसला लिया है।
#boycotttmkoc ho gye khus sab fans ka dill Tod ke 💔 Ab Nhi bandh karo #tmkoc pic.twitter.com/Pisuig1LCB
— sahil khatri (@realsahilgaming) December 2, 2023
Courtesy: Sahil Khatri Twitter Handle
फैंस कर रहे शो का बायकॉट
एक यूजर ने लिखा- असित कुमार मोदी अपने दर्शकों का दिल तोड़कर आप खुश होंगे और अब नया एपिसोड देखने की कोई वजह नहीं है। हम समझते है कि आप क्या करना चाहते है, शर्म आनी चाहिए आपको। #बायकॉट TMKOC
एक और यूजर ने लिखा- हो गए खुश फैंस का दिल तोड़कर, बस अब नहीं… बंद करों #boycottTMKOC