रश्मि सिंह|Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा में है कि वो दूसरी बार मां बनने वाली है। लेकिन अभी तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के तरफ से इस बात कि को ऑफिशियल इंफॉर्मेशन नहीं है। लेकिन एक बार फिर इस खबर को हवा मिल रही है। कारण है एक्ट्रेस का नया इंस्टाग्राम पोस्ट।
View this post on Instagram
Courtesy: Anushka Sharma Instagram Handle
अनुष्का ने क्या किया पोस्ट
आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंसटाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के बाद से फिर से एक कयास लगाया जा रहा है कि वो दूसरी बार मां बनने वाली है। अनुष्का शर्मा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनकी दूसरी बार मां बनने की खबर तेज हो गई है। एक्ट्रेस को उनके फैंस बधाई भी देने लगे है।
दरअसल, अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किय का ऐड शेयर किया है। जिसे देखने के बाद से ही उनके फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अनुष्का और विराट को बधाई दे रहे है। वहीं फैंस ये अनुमान लगा रहे है कि अनुष्का इशारों इशारों में अपनी प्रेग्नेंसी की ओर हिंट दे रही है।
फैंस का क्या है रिएक्शन
बता दें कि, एक्ट्रेस कि इस पोस्ट पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हम आपके इशारा को समझ रहे है। एक यूजर ने लिखा कि इसका मतलब आप दूसरी बार प्रेग्नेंट हो। इसलिए वह अपने पेट को छुपाने के लिए महीने तक मोटे कपड़े पहन रही थी। एक यूजर ने लिखा कि छोटा विराट आने वाला है। एक यूजर ने कहा, अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है, कंफर्म।