रश्मि सिंह|Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का विकेंड के वार का नया एपिसोड रिलीज कर दिया गया है। इस एपिसोड में सलमान खान को सब कंटेस्टेंट को समझाते देखा जा रहा है। इस पूरे विकेंड अंकिता लोखंड़े कुछ परेशान चल रही थी। वहीं शो में वो लगातार अपने पति विक्की जैन से नराज होती दिखती रहती है। उनका कहना है कि विक्की उन्हें टाइम नहीं दे रहा है। अब इसी मुद्दे पर सलमान खान ने उन्हें समझाया है। वीकेंड के वार पर सलमान ने अंकिता को थैरेपी रुम में बुलाकर उनसे इस मुद्दे पर बात की और उनकी परेशानी का हल निकाला। सलमान ने पूछा कि जब विक्की अपना गेम खेल रहे है तो आप क्यों नहीं खेल रही है।
It’s #AnkitaLokhande, she’s the problem in their relationship. She needs more attention, she don’t want her husband to do well in the show so that she can shine in the season.
She’s insecure of her own husband. Such a pathetic lady!!
Accept it or not!!#VickyJain >>>>… pic.twitter.com/AqA4m2JBey
— Fizzzzz 💫 (@ImSfizzaa) November 17, 2023
Courtesy: Fizzzzz Twitter Handle
विक्की की पॉपुलैरिटी से इनसिक्योर है अंकिता ?
सलमान ने अंकिता से थैरेपी रुम में डायरेक्ट कहा कि आप अपने पति से शो में उनको मिल रही अटेंशन और पॉपुलैरिटी से जैलस फील कर रही हो। इस पर हंसे हुए अंकिता ने कहा कि शायद ऐसा है। अब अंकिता के इस कंफेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। वे जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- अंकिता दीदी दूसरे कंटेस्टेंट्स क्या इनसिक्योर होगी वो तो अपने खुद के हसबैंड से जल रही है।