रश्मि सिंह|Bigg Boss 17: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे है। शो को शुरु हुए अभी 5 दिन ही हुए है। ऐसे में घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे है। कंटेस्टेंट्स मनारा चोपड़ा भी सबके साथ कनेंक्ट करने में लगी हुई है। वे घर में सबसे ज्यादा रियल लग रही है।इस बीच उन्हें सपोर्ट करने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सामने आई हैं। बता दें कि, प्रिंयका चोपड़ा कजिन सिस्टर है।
कजिन मनारा को सपोर्ट करने उतरीं प्रिंयका चोपड़ा
प्रिंयका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मनारा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रिंयका मिस वर्ल्ड का ताज पहने नजर आ रही है। वहीं, उनके साथ मनारा चोपड़ा भी दिखाई दे रही है। दोनों इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। फोटो के साथ ही प्रिंयका ने लिखा- “थ्रोबैक टू लिटिल मनारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन”
पहले हफ्ते ही नोमिनेट हुई मनारा
बता दें कि, मनारा चोपड़ा का गेम यूजर्स को काफी पंसद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वे एक्ट्रेस को सपोर्ट करते भी नजर आ रहे है। हालांकि, मनारा पहले हफ्ते ही शो से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो गई है। घर में उनकी बॉन्डिंग सबसे ज्यादा मुनव्वर फारुखी के साथ नजर आ रही है। शो में मनारा चोपड़ा के अलावा मुनव्वर फरुखी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय, अरुण माशेट्टी, सनी आर्या, अनुराग डोबाला, सोनिया बंसल, खानजादी, नावेद सोले, जिग्ना वोरा नजर आ रही है।
प्रिंयका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो, एक्ट्रेस लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। वे हॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की है।