रश्मि सिंह|Bigg Boss 17: बिग बॉस का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा कपल गोल्स देते शो में नजर आ रहे है। कपल 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी को 2 साल हो गए है। इन दिनों नील और ऐश्वर्या बिग बॉस 17 के घर में है। दोनों ने घर के अंदर अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर उनके सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल है।
View this post on Instagram
Courtesy: Priyanka X Adorable Instagram Handle
नील ने दिया ऐश्वर्या को सरप्राइज
इस वीडियो में दिखाया गया कि नील ऐश्वर्या को सरप्राइज देते हैं। वो ऐश्वर्या को ब्लाइंड फोल्ड करके गार्डन एरिया में लाते है। इस दौरान ज्यादातर घरवाले भी मौजूद होते है। नील ने पूल साइड में ऐश्वर्या के लिए सरप्राइज प्लान किया। उन्होंने वहां फूलों से सजावट की, सरप्राइज देखकर ऐश्वर्या बेहद खुश हो जाती हैं. ऐश्वर्या नील को गले लगाती हैं और किस करती है। वहां मौजूद सभी लोग उन्हें विश करते हैं और तालियां बजाते है।