रश्मि सिंह|Bollywood Celebs Diwali: परिणीति चोपड़ा की यह शादी के बाद पहली दिवाली थी। एक्ट्रेस ने दिवाली अपने ससुराल में मनाया। परिणिति ने अपने पति संग कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें वह मरुन कलर की नेट सीक्वेंस साड़ी पहनी हुई नजर आई।
View this post on Instagram
COURTESY: Parineeti Chopra Instagram Handle
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपनी फैमिली फोटोज शेयर की है। कैटरीना ने विक्की के साथ ट्विनिंग करते हुए ऑफ व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है। इस दौरान विक्की के पेरेंट्स के अलावा कैटरीना की मां सुजैन, भाई सेबेस्टियन और बहन इजाबेल कैफ भी फ्रेम भी साथ दिखाई दिए।
View this post on Instagram
COURTESY: Katrina Kaif Instagram Handle
करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बच्चों के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई है। त्योहार के लिए जहां बेबो ने पिंक सूट पहना तो वहीं सैफ अली खान व्हाइट धोती-कुर्ता पहने नजर आई। करीना ने दिवाली सेलिब्रेशन से सैफ, अपनने बच्चों तैमूर और जेग संग अपनी फोटोज शेयर की है।
View this post on Instagram
COURTESY: Kareena Kapoor Khan Instagram Handle
मलाइका अरोड़ा ने भी दिवाली पर फैमिली फोटो शेयर की है। त्योहार के लिए एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट पहना था जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। फोटो में उनके साथ उनकी बहन अमृता भी व्हाइट सूट में दिख रही है।
View this post on Instagram
COURTESY: Malaika Arora Instagram Handle
काजोल और अजय देवगन ने भी अपनी पूरी फैमिली संग दिवाली मनाई है। दिवाली के लिए वे और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी रेड बनारसी साड़ी में ट्विनिंग करती दिखीं तो वही अजय देवगन और उनके दोनों बेटे एक जैसे हरे कुर्तें में दिखाई दिए। काजोल कुछ तस्वीरों में मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ पोज देती नजर आई।
View this post on Instagram
COURTESY: Kajol Devgan Instagram Handle
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपनी बेटी संग दिवाली सेलिब्रेट किया। कदिवाली के लिए कपल ने अपनी बेटी राहा के साथ लाइट पिंक में ट्विनिंग की। जहां आलिया लाइट पिंक सूट में दिखीं तो वहीं रणबीर ने मैचिंग शेरवानी पहने हुए दिखे। उनकी बेटी राहा का पिंक कलर का कस्टमाइज दुपट्टा अपने इंस्टाग्राम रप शेयर किया है जिस पर राहा लिखा है।
View this post on Instagram
COURTESY: Alia Bhatt Instagram Handle
शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों संग फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी में दिख रही है। वहीं राज कुंद्रा दोनों बच्चों के साथ व्हाइट शेरवानी में ट्विनिंग करते दिख रहे है।
View this post on Instagram
COURTESY: Shilpa Shetty Kundra Instagram Handle
करिशमा कपूर ने भी दिवाली सेलीब्रेशन की फोटोज शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस हाथों में दीया लेकर पोज देती दिख रही है। दिवाली के लिए करिश्मा ने ब्लैक प्रिंटेड कॉर्ड सेट पहना था।
View this post on Instagram
COURTESY: Karisma Kapoor Instagram Handle