रश्मि सिंह|Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 साल की उम्र में हुआ निधन। रिपोर्ट के मुताबिक उनके निधन का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। एक्ट्रर को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अचानक उनको हार्ट अटैक आने के बाद उनका निधन हो गया है।
अस्पताल में पहुंचने से पहले तोड़ा दम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बृजेश त्रिपाठी को काफी समय से तबियत खराब चल रही थी। उनको कुछ दिन पहलने ही घर लाया गया था। लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही एक्टर ने अपना दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
बॉलीवुड में भी किए थे काम
आपको बता दें कि, बृजेश त्रिपाठी बीते 46 सालों से भोजपुरी सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी सक्रिय थ। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ स्क्रिन शेयर किया था। वह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत सहित तमाम बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम कर चुके थे। काम के साथ अपना नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना नाम बनाए थे।