रश्मि सिंह|Christmas 2023: बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस को सेलिब्रेट कर रहे है। ऐसे में अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने नए घर पर क्रिसमस को अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को अपने फैंस के लिए साझा किया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Ananya Panday Instagram Handle
अनन्या ने शेयर क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों में अनन्या ने रेनडियर हेयरबैंड और कलरफुल स्वेटर पहने हुए दिखाई दे रही है। उनके कुछ तस्वीर में एक खुबसूरत क्रिसमस ट्री दिखाई दे रहा है जिस पर गिफ्ट्स भी रखे दिखाई दे रहे है। तीसरी तस्वीर में कई डिलिशियस खाने का समाग्री नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, “मेरे घर पर पहला क्रिसमस, सीक्रेट सांता, ढेर सारा खाना और अपने सबसे पुराने दोस्तों के शात हंसी-मजाक… इससे ज्यादा ग्रेटफुल नहीं हो सकती।”
अनन्या ने क्रिसमस मनाया आदित्य रॉय कपूर संग?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अनन्या ने जो तस्वीरें शेयर की है। उन में से एक तस्वीर पर अनन्या के बैकग्राउड में दो लड़के दिखाई दे रहे है। दोनों की सकल पर अनन्या ने हार्ट इमोजी लगा दी है। पर एक लड़का जो दिखाई दे रहा वो आदित्य रॉय कपूर जैसा लग रहा। उन्होंने पिंक कलर का टी- शर्ट पहना हुआ है। उनका फिजिक देखकर लग रहा वो आदित्य रॉय कपूर है। ऐसे में दोनों कपल की डेटिंग की रयूमर और तेज हो गई है।