रश्मि सिंह|David Beckham Welcome Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बीती रात फुटबॉलर डेविड ए बेरबम का ग्रैंड वेलकम किया। उनके वेलकम को यादगार बनाने के लिए कपल ने अपने घर पर एक डिनर पार्टी रखी थी, जिसमें अनिल कपूर, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा और शाहिद कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की। पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रही फोटोज
सोशल मीडिया पर सामने आए फोटोज और वीडियो में देख सकते हैं कि सोनम कपूर ने इस पार्टी के लिए ट्रेडिशनल लुक को अपनाया था। वो पार्टी में सारी में देखा गया। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ एक नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, आनंद को ब्लैक कुर्ते में स्पॉट किया गया। पार्टी में सिंपल लुक में कपल काफी जच रही थी। इस दौरान उनका लुक देख फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की।
पार्टी में शामिल हुए ये लोग
आपको बता दें डेविड बेकहम फुटबॉलर होने के साथ-साथ UNICEF के ग्लोबल एंबेसडर भी है। इन दिनों वो इंडिया में हैं, तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कह जा रहा है कि ये पार्टी बेहद ही नीजी थी और इसमे केवल 25 लोग को ही शामिल किया गया था।
सेमिफानल मैंच देखने पहुंचे थे डेविड बेकहम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए विश्व कप सेमिफाइनल के मैंच में डेविड को भी स्पॉट किया गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी से भी मुलाकात की थी। इनकी मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इतना ही नहीं उन्हें साउथ स्टार वेकंटेश दग्गुबाती ऐऔर माधुरी दीक्षित के साथ भी देखा गया था।