रश्मि सिंह|Deepika Padukone At Venkateswara Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए तिरुमाला पहुंची थी। उनके साथ उनकी बहन और प्रोफेशनल गोल्फर अनीशा पदुकोण भी मौजूद रही। दोनों बहनों ने वेंकटेश्वर मंदिर में मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंची।
➡️दीपिका पादुकोण बहन अनीशा पादुकोण के साथ पहुंची तिरुमाला
➡️एक्ट्रेस ने भगवान वेंकटेश्वर का किया दर्शन
➡️दोनों बहनों ने वेंकटेश्वर मंदिर में टेका मत्था #DeepikaPadukone #AnishaPadukone #tirumalatemple #LordVenkateswara #Bollywood #bollywoodactress pic.twitter.com/k3qp6o7YEb
— Jantantra Tv (@JantantraTv) December 15, 2023
दोनों बहनों की पूजा
बता दें कि, सामने आए वीडियो में दीपिका और उनकी बहन अनीशा को बेहद शांति से मंदिर में चलते देखा गया। दोनों बहनों को मंदिर में आरती लेते भी देखा गया। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में है। उनकी फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि, फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। आज उनकी फिल्म के गाने शेर खुल गया का टीजर रिलीज हुई है और अब शुक्रवार को गाना परिलीज किया जाएगा।
दीपिका का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण की वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा करने का वीडियो हो रहा है वायरल। वीडियो में दीपिका को ब्लैक हुडी और पैंट में बिल्कुल कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने शोल्डर पर एक ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुई थी। वहीं उनकी बहन अनीशा भी कैजुअल लुक में स्पॉट हुई।