रश्मि सिंह|Deepika Padukone: बॉलीवुड एरक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आई थी। वहीं इस दौरान अपने रिलेशनशिप पर किए खुलासे के बाद एक्ट्रेस को बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं इन सब के बीच दीपिका ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह खुद का तारिफ करते दिख रही है।
[Instagram] Deepika Padukone: “🌸Just looking like a WOW!🌸” pic.twitter.com/MGR5geL9r7
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) October 28, 2023
Courtesy: Deepika Padukone FC
दीपिका पादुकोण ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
हाल ही में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। दीपिका ने एक वायरल मीम पर अपना एक फनी वीडियो बनाया है, जिसमें वह खुद को कह रही है कि ‘जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ…’
रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट
वहीं उनके इस फनी वीडियो पर लोगों ने दिल खोल कर कमेंट्स किया है। वहीं इस पोस्ट पर भी रणवीर सिंह ने रिएक्ट करते हुए हसंने वाली इमोजी बनाई है।
इस वजह से ट्रोल हो रही है दीपिका
बता दें कि बीते दिनों दीपिका और रणवीर दोनों साथ में कॉफी विद करण में अपने ओपन रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने शो में कहा था कि ‘शुरुआत में वह रणवीर सिंह के साथ सीरियस नहीं थी। मैं उस वक्त एक बुरे रिश्ते से बाहर आई थी। वह वक्त मेरा बस फन करने का मन था।’ इस बात को लेकर लोगों ने दीपिका की यह बात पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों ने पूरा सोशल मीडिया दीपिका के ट्रोल से भर दिया है और यह भी कह रहे कि वो दोनों का रिशता नकली है।