रश्मि सिंह|Deepika-Ranveer wedding Video: ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 8 शुरु हो चुका है। करण जौहर का शो जब भी आता है ये सुर्खियों का हिस्सा बन ही जाता है। शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ बताते है जिसे जानने के लिए हर कोइ एक्साइटेड रहता है। इस सीजन के पहले ही एपिसोड में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की वीडियो दिखाई गई। जिसे देखने के बाद करण जौहर इमोशनल हो जाते है और अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात करते है।
Deepika Padukone and Ranveer Singh’s wedding footage 💍❤️#DeepikaPadukone #RanveerSingh pic.twitter.com/uQgrkjRpta
— Deepika Padukone Fanpage (@pikashusbandd) October 25, 2023
करण हुए इमोशनल
शो में पहली बार लोगों को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की झलक देखने को मिली है। वीडियो में शादी के हर रीति-रिवाज की झलक दिखाई है जैसे ही वीडियो खत्म होता है करण खुद को रोक नहीं पाते है और उनकी आखों से आंसू छलकने लगते है। वीडियो खत्म होने के बाद करण इमोशनल हो जाते है जिसके बाद दीपिका और रणवीर उन्हें गले मिलते है। इसके बाद करण अपने दिल की बात करते है, वह कहते हैं-मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं और मैं सिंगल हूं। इससे मुझे फील होता है कि मैं किसी के साथ होना मिस कर रहा हूं। आपके पास अपना पार्टनर नहीं होता है जिसके साथ आप अपनी चीजें शेयर कर सकें। हर रोज मैं सुबह उठकर महसूस करता हूं कि एक छोटा सा हिस्सा मेरे जिंदगी का खाली है।
पहली नजर में ही दीपिकेा के प्यार में पड़ गए थे रणवीर
अपनी शादी का वीडियो दिखाने के अलावा दीपिका-रणवीर ने कई खुलासे भी किए। रणवीर ने बताया कैसे उन्हें दीपिका से प्यार हुआ और कैसे उन्होंने प्रपोज किया। रणवीर ने बताया कि साल 2012 की शुरुआत में ही उन्हें दीपिका से प्यार हो गया था। जब Bajirao Mastani की स्क्रिप्ट के लिए दीपिका संजय लीला भंसाली के घर पर उन्हें मिली थी। एक्ट्रर ने बताया उस दिन दीपिका ने सफेद रंग का चिकनकारी कुर्ता पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी। रणवीर ने आगे कहा- उसी दिन उसी समय मुझे दीपिका से प्यार हो गया था।