रश्मि सिंह|Devara First Glimpse: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी फिल्मों को लेकर सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी चर्चीत है। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा को लेकर कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने फैंस कि एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है। जिसको देखकर फैंन काफी खुश है।
అందరికీ నూతన సంవత్సర శుభాకాంక్షలు! Wishing you all a very Happy New Year.
Can’t wait for you all to experience the glimpse of #Devara on Jan 8th. pic.twitter.com/RIgwmVA6e0
— Jr NTR (@tarak9999) January 1, 2024
Courtesy: Jr. NTR Twitter Handle
फिल्म देवरा का पोस्टर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि, मेकर्स ने फिल्म देवरा का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर शेयर करने के साथ ही इसकी पहली झलक का ऐलान भी किया है। वहीं, मूवी की कब तक रिलीज होगी इस बात का भी ऐलान किया है। ये जानकारी सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात कि जानकारी खूद दी है। इस पोस्टर को शेयर कर एक्टर ने खुद लिखा है, देवरा की पहली झलक के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। इस फिल्म कि पहली झलक कि वीडियों 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
Courtesy: Jr. NTR Instagram Handle
इस फिल्म के आएंगे इतने पार्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, देवरा कि रिलीज डेट बात करे तो यह फिल्म इस साल 5 अप्रैल को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। साउथ की इस एक्शन ड्रामा फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली है। बता दें कि दोनों पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले है और जाह्नवी कपूर की यह पहली साउथ फिल्म होगी। रिपोर्ट की माने तो इसे दो पार्ट में बनाया जा रहा है।