रश्मि सिंह|Dulhania 3: एक्टर वरुण धवन अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बना ली है। अपने किरयर में उन्होंने एक से बड़े एक फिल्में दी है। उनकी फिल्में हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया सबको याद तो होगा ही, इस फिल्म से वरुण धवन को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। अब एक बार फिर एक्टर दुल्हनीयां फ्रेंचाइजी की तीसरे पार्ट दूल्हा बनने के लिए तैयार है। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने शशांक खेतान के साथ दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी पार्ट के लिए हाथ मिलाया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Varun Dhawan Instagram Handle
कब रिलीज होगी दुल्हनिया-3 की शूटिंग
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवण स्टारर फिल्म दुल्हनिया-3 की शूटिंग 2024 के एंड में शुरु होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी मिली है कि, वरुण शशांक और करण जौहर ने दुल्हनिया 3 के लिए कई विचारों पर चर्चा की है और फाइनली एख को लॉक कर दिया। फिल्म 2024 के एंड में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आपको बता दें कि, दुल्हनिया सीरीज का वरुण और आलिया भट्ट से गहरा नाता है, रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि वरुण धवन द्वारा अपने पिता डेविड धवन की रमेश तौरानी द्वारा निर्मित अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद, वे दुल्हनिया 3 की शूटिंग 2024 के एंड में शुरु कर सकते है। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, करण जौहर अपने एक्स स्टूडेंट के साथ दुल्हनिया ट्राइलॉजी को पूरा करने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं।