रश्मि सिंह|Happy Birthday Rajinikanth: साउथ इंडस्ट्री के भगवान यानी सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे है। सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। रजनीकांत एक ऐसे स्टार है, जिनकी फिल्में रिलीज होना फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। रजनीकांत की फिल्मों की रिलीज पर कई कंपनियो में तो छुट्टी तक दे दी जाती है और यही कारण हौ कि इंडस्ट्री में इनका जलवा पूरी दुनिया में देखने को मिलता है। वहीं आज 12 दिसंबर को रजीकांत अपना 73वां जन्मदिन मना रहे है।
डार्क स्किन की वजह से लड़की ने ठुकराया था शादी का प्रस्ताव
आपको बता दें कि, रजनीकांत की लाइफ पर एक किताब लिखी गई है, जिसका टाइटल है- द नेम इज रजनीकांत। इस किताब में खुलासा किया गया है कि जब रजनीकांत बैंगलोर में एक बस कंडक्टर के तौर पर काम करते थे तो उन्हें एक लड़की पसंद आई थी। वह उस लड़की से शादी करना चाहते थे, लेकिन उस लड़की ने रजनीकांत से शादी करने से मना कर दिया था। एक दिन वह उस महिला से मिलने गए और उस महिला से मिलने गए और उस महिला ने उन्हें ये कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि उनकी स्किन डार्क है। उसने सुपरस्टार से कहा था कि वह गोरे नहीं है।
इस लड़की को दिल दे बैठे थे रजनीकांत
बता दें कि, साल 1980 में रजनीकांत बॉलीवुड फिल्म गोलमाल की तमिल रीमेक थिल्लू मल्लू की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत ने एक कॉलेज मैगजीन को अपना इंटरव्यू दिया था। कॉलेज की तरफ से जिस महिला को इंटरव्यू लेना था वह कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी थी। लता उस वक्त सिर्फ 20 साल की थी, इंटरव्यू के दौरान ही रजनीकांत लता को दिल दे बैठे थे। जैसे ही इंटरव्यू खत्म हुआ, रजनीकांत ने लता से कहा कि मैं तुम से शादी करना चाहता हूं। रजनीकांत का प्रपोजल सुनकर तरा हैरान हो गई थी। हालांकि लता ने उन्हें मुस्कुराते हुए कहा था कि रजनीकांत को पहले उनके माता-पिता से बात करनी होगी। इसके बाद दोनों रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी 1981 को शादी के बंधन में बंध गए।