रश्मि सिंह|Kangana On No Paid Period Leave: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पेड पीरियड्स लीव पॉलिसी पर अपनी राय रखकर तहलका मचा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीरियड्स कोई रुकावट नहीं है और इसके लिए महिलाओं को पेड लीव की कोई जरुरत नहीं है।वहीं अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत भी कूद पड़ी है। कंगना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का समर्थन करती हुई दिखी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौजड़ा नोट लिखा है।
कंगना ने पीरियड पेड लीव बयान को किया स्पोर्ट
कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि वर्किंग महिला एक मिथ है। मानव इतिहास में कोई ऐसी महिला है ही नहीं जो कामकाजी ना हो। खेतों में काम करने से लेकर घर संभालने और बच्चों को पालने तक, महिलाएं हमेशा से काम करती आई है। इस दौरान परिवार, समाज या देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी में भी कभी कोई आड़े नहीं आया है।
कंगना ने आगे ये भी लिखा कि, जब तक ये किसी भी महिला के लिए कोई स्पेशल मेडिकल कंडिशन न हो, महिलाओं को पीरियड्स के लिए पेड लीव की जरुरत नहीं है। आप प्लीज इस बात को समझे, पीरियड्स किसी तरह की बीमारी या फिर कोई रुकावट नहीं है।
➡️पीरियड पेड लीव पर स्मृति ईरानी के बयान को लेकर स्पोर्ट में आई कंगना रनौत
➡️पीरियड कोई बीमारी नहीं- कंगना#smiritiirani #KangnaRanaut #NoPaidPeriodLeave #bollywoodactress #Bollywood @SmritiIraniOffc @KanganaTeam pic.twitter.com/LBN71BG6Mp
— Jantantra Tv (@JantantraTv) December 15, 2023
पीरियड्स पर स्मृति ईरानी ने क्या कहा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर बाद करते हुए कहा था कि, पीरियड्स महिलाओं के लिए कोई बाधा नहीं है। यह उनके लाइफ की जर्नी का हिस्सा है। वहीं अब वर्किंग औरतों के नाम पीरियड्स को लेकर छुट्टी लेने की बता बेमतलब है। हमें ऐसे मुद्दे नहीं उठाने चाहिए जिसमें महिलाओं को बराबरी के अधिकार से वंचित रहना पड़े। पीरियड्स की छुट्टी से वर्कफोर्स में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव हो सकता है।