रश्मि सिंह|Koffee With Karan 8: करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण-8 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। शो के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड कि दो बहने साथ में दिखेगी। हम बात कर खुशी और जाह्नवी कपूर की, दोनों शो में दिलचस्प बाते करते दिख रही है। शो में रैपिड फायर राउंड में करण ने जाह्नवी कि दिल की बात निकलवा ली है।
View this post on Instagram
Courtesy: Karan Johar Instagram Handle
करण के शो में दिखें कपूर सिस्टर्स
आपको बता दें कि, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में करण ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का वेलकम करते नजर आ रहे है। प्रोमो की शुरुआत में करण जाह्नवी और खुशी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। शो में जाह्नवी अपने चाचा अनिल कपूर की मिमक्री करती नजर आई तो वहीं, जाह्नवी ने अपनी रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट करने की बात को पुष्टी भी कि है।
बता दें कि, रैपीड फायर में पूछे सवालों पर शिखर पहाड़िया को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद उनके रिश्ते पर पक्की मुहर लगती नजर आ रही है। दरअसल, जाह्नवी से करण पूछते है कि उनके फोन की स्पीड डायल लिस्ट में 3 टॉप कॉनटेक्ट है। इसके जवाब में जाह्नवी कहती है कि पहले नंबर पर पप्पा, सैकेंड खूशु और शिख्खु ( शिखर पहाड़िया) इस दौरान एक्ट्रेस ब्लश करती नजर आ ती है। ये सुन करण भी खुशी से नाचने लगें। बता दें कि, ये एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गुरुवार को स्ट्रीम होगा।