रश्मि सिंह|Koffee With Karan 8: करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण हर जगह चर्चा में बना हुआ है। अभी तक शो में कई बॉलीवुड स्टार्स आ चुके है। अब इस हफ्ते शो पर दो नए सटार देखने को मिले रहे है। करण अपने इस शो पर सेलेब्स के पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल पुछते है। वहीं अब शो का अगला एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में एक्टर अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे है। प्रोमो में दोनों मस्ती करते दिखाई दे रहे है।
View this post on Instagram
Courtesy: Disney+ Hotstar Instagram Handle
कॉफी विद करण में आदित्य और अर्जुन आएंगे नजर
आपको बता दें कि, कॉफी वीद करण सीजन 8 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में करण एक्टर्स से सवाल करते दिख रहे है। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर से उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को लेकर सवाल किया है। जिस पर आदित्य ने काफी मजेदार जवाब दिया है। प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड के अनमैरिज बॉयज कह कर स्वागत करते नजग आ रहे है। इसके बाद दोनों स्टार्स करण के काउच पर बैठते है और उनके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे है।
अनन्या पाड़े को लेकर क्या बोले आदित्य
बता दें कि, प्रोमो में करण दोनों स्टार्स के एकदम डिफरेंट आउटफिट लुक को लेकर बात करते है। इसके बाद करण आदित्य से सवाल करते है कि- खबरें है कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे है। इसके जवाब में एक्टर कहते है कि-मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछना, मैं तुम्हें कोई झूठ नहीं बताना चाहता।
इसके बाद करण ने अर्जुन कपूर से पूछते है कि अगर तुम लिफ्ट में श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ फंस गए तो क्या करोगे ? इसके जवाब में अर्जुन कहते हैं कि- आशिकी तो जरुर करता, पर किसके साथ करता ये नहीं पता। अर्जुन का ये जवाब सुन आदित्य रॉय कपूर हैरान रह जाते है और उन्हें आंखे दिखाते है। इस पर अर्जुन बोलते है जस्ट जोकिंग, मैं तो बस मजाक कर रहा था।