रश्मि सिंह|Priyanka Chopra Pre Christmas Celebration: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम का परचम तहरा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीति रात अपने घर में क्रिसमस का प्री सेलेब्रेशन रखा है। एक्ट्रेस ने इसकी कुछ स्पेशल तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी नजह आ रही है। एक्ट्रेस के फैंस को कपल की ये तस्वीरें काफी पसंद आई है।
प्रियंका ने अपने घर में क्रिसमस का प्री सेलिब्रेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने और निक के कुछ दोस्तों को इन्वाइट किया था।
अपनी इस पार्टी के लिए प्रियंका ने इनविटेशन कार्ड भी बनवाए थे, जिसकी झलक इस तस्वीर में देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि, प्रियंका ने अपने दोस्तों के लिए कैंडिल लाइट डिनर का अरेंजमेंट किया हुआ था।
प्रियंका की इस पार्टी से पहले उनकी नन्ही लाडली मालती मैरी जोनस अपनी टॉय कार के साथ खेलती नजर आई।
प्रियंका और निक की लाडली मालती पार्क में झूले में बैठी नजर आ रही है। इस दौरान वे बेहद क्यूट लग रही है।
एक्ट्रेस ने पार्टी से पहले लाडली मालती के साथ मस्ती की, जिसकी झलक इस तस्वीर में देखने को मिल रही है।