रश्मि सिंह|Priyanka Nick Wedding Anniversary: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की बात करें तो, उनकी शादी को 5 साल हो चुके है। प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी किए थे।अब उन दोनो को एक बेटी भी है। जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका और निक की शादी से पहले से ही उनकी रिलेशनशिप की खूब चर्चा हुई थी।
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस को पहली नजर वाला प्यार हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान निक ने बताया कि वह द वैनिटी फेयर पार्टी में पहली बार प्रियंका को देखकर फिदा हो गए थे। 2017 में मेट गाला से कुछ महीने पहले इस पार्टी का आयोजन हुआ था।
आपको बता दें कि, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को ट्वीटर पर डीएम किया था। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है और इसके बाद निक जोनस को प्रियंका का फोन नंबर मिल गया था। फिर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया था।
साल 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार एक साथ पब्लिक अपीयरमेंस दी थी। इसके बाद से ही दोनों कि अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी।
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपने अपार्टमेंट पर इनवाइट किया था। उस समय एक्ट्रेस ने निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलाई थी।
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने ग्रीस में उन्हें प्रपोज किया था। निक जोनस ने घुटने पर बैठकर प्रियंका को रिंग देते हुए कहा था कि क्या तुम मुझे इस दुनिया का भाग्यशाली शख्स बना सकती हो। कुछ सेकंड तक चुप रहने के बाद एक्ट्रेस ने जवाब में हां कहा था।
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 2 दिसंबर, 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कपल की शादी में देश-विदेश से कई मेहमान पहुंचे थे।