रश्मि सिंह|Richa Chadha Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऋचा चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपनी एक्टिंद के दम पर लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में आज हम आपको उनके फिल्मों में उनके 5 दमदार किरदार के बारे में बताते है।
आपको बता दें कि, ऋचा चड्ढा ने 2008 में फिल्म ओये लक्की लक्की ओये से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें वह अभय देओल के अपोजिट नजर आई थी। लेकिन उन्हें इस फिल्म से उतनी पॉपुलैरिटी मिली नहीं। ऋचा को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली थी।
बता दें कि, 18 दिसंबर को उनका जन्मदिन होता है। इस मौके पर आपको उनके उन किरदारों के बार में बताते है जिनसे उन्होंने लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 और गैंग्सपुर वासेपुर 2 में ऋचा चड्डा ने नगमा खातून का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी। इसी फिल्म के बाद उन्हें तगड़ी पहचान मिली थी।
फुकरे फिल्म में ऋचा चड्ढा ने लेडी गैंग्सटर भोली पंजाबन का रोल निभाया था। इसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।
ऋचा चड्ढा की फिल्म मसान भी काफी चर्चा में रही। इसमें उन्होंने एक पीड़ित लड़की का रोल निभाया था, जो अपने बॉयफ्रेंड सो होटल के कमरे में मिलने के दौरान पकड़ी जाती है।
सरबजीत फिल्म में ऋचा चड्ढा ने रणदीप हुड्डा की पत्नी का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग की ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स ने भी खूब तारीफ की थी।
ऋता चड्ढा ने बायोपिक मूवी शकीला में एडल्ट एक्ट्रेस का किरदार किया था। उन्होंने किरदार को बहुत खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा था। पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म का हिस्सा थे।