रश्मि सिंह|Rubina Dilaik Twin Daughter: बिग बॉस 14 विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबीनी दिलैक से जुड़ी खुशी कि खबर सामने आ रही है। रुबीना मां बनने वाली है ये तो सबको पता था मगर उन्हें अभी बेबी हुआ की नहीं इस पर अभी तक स्पेंश बना हुआ था। अब एक्ट्रेस ने रिवील कर दिया कि वो दो बेटीयों की बच्ची की मां बन चुकी है।
View this post on Instagram
Courtesy: Rubina Dilaik Instagram Handle
रुबीना को हुई नन्हीं परियां
रुबीना दिलैक मां बन गई है, उनके घर नन्हीं परियों ने जन्म लिया है। हाल ही में अभिनव और रुबीना ने फैंस के साथ जुड़वा बच्चियों की फोटोज को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने पति संग दोनों बेटियों को झलक दिखाई है।
आपको बता दें कि, रुबीना ने इस साल सिंतबर में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। रुबीना ने तस्वीर में अपनी नन्हीं परि के हाथ को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने फोटेज शेयर करते हुए बेटियों के नाम का भी खुलासा किया है। 1 महीने की होने पर रुबीना ने बताया कि उन्होंने एक बेटी का नाम ईधा और एक का जीवा रखा है। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे है। फैंस बधाईयों देते नहीं थक रहे है। अब सबको रुबीना कि बेटी का फेस रिवील का इंतजार है।