रश्मि सिंह|Salman Khan Birthday: एक्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है। आज के दिन उन से ज्यादा उनके फैंस को इंतजार रहता है। हर साल लाखों चाहने वाले उनके घर के बाहर लाखों की भीड़ इकट्ठा होती है। इस साल भाईजान के लिए बुहत अच्छा रहा है। उनकी आई फिल्मों की बात हो या उनके फैमली सभी मायनों में उनका यह साल बुहत बेहतर गया है। साथ ही उनका आने वाला साल यानी 2024 कैसा जाएगा उस पर हम अभी नजर डालते है।
View this post on Instagram
Courtesy: Salman Khan Instagram Handle
2024 में सलमान के पास फिल्मों की भरमार
आपको बता दें कि, साल 2023 में सलमान खान के लिए बहुत अच्छा रहा है। अब आने वाला साल में भी सलमान खान के हाथ में कई बड़ी-बड़ी फिल्में है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के पास साल 2024 में एक या दो नहीं, बल्कि 5 ऐसी बड़ी फिल्में है। जिनकी घोषणा बॉलीवुड के दंबग अपने जन्मदिन पर कर सकते है।
पहली फिल्म जो काफी चर्चा में है वो है टाइगर वर्सेज पठान है। जिसमें शाहरुख खान के साथ एक लंबे समय बाद वह स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल बाद वह फिल्म मेकर करण जौहर के साथ काम करेंगे। अगले साल अपने छोटे भाई की फिल्म दबंग-4 भी आ सकती है। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक-2 और सूरज बड़जात्या के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा कर सकते है।
2023 क्यों रहा खास
दरअसल, इस साल सलमान खान के लिए अच्छा रहा है। एक्टर की आई फिल्म टाइगर-3 नें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा क्लेकशन की है। उसके साथ ही सलमान खान के खान परिवार के लिए भी यह साल अच्छा रहा है। अभी बीते कुछ दिन पहले सलमान के छोटे भाई अरबाज खान ने दूसरी शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियों काफी वायरल हो रही है। उन में से एक वीडियो में एक्टर अपने भाई के शादी को खूब एन्जॉय कर रहे है। उन्होंने अपनी फिल्म दंबग के खाने पर थिरकते दिखाई दे रहे है और अपनी पूरे खान खानदान के साथ डांस करते दिखाई दे रहे है। सही मायनो में यह साल सलमान और उनके परिवार के लिए काफी अच्छा रहा है।
View this post on Instagram
Courtesy: Salman Khan Instagram Handle