रश्मि सिंह|Sunny Deol: एक्टर सनी देओल की एक वीडियो खूब चर्चा में बनी हुई है। मंगलवार देर रात सड़क पर भटकते हुए सनी देओल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह नशे में धुत खुद को संभाल भी नहीं पा रहे है। एक्टर को सड़कों पर इधर-उधर भटकते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद अब सनी देओल के फैंस हैरान रह गए है।
Sunny Deol at Juhu Circle and sitting in Rikshaw. Shooting chal raha? 😭pic.twitter.com/tFBTbOQken
— GAUTAM (@indiantweetrian) December 6, 2023
Courtesy: Gautam Twitter Handle
सनी देओल का हैरान करने वाली वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि, वायरल हो रहे इस वीडियो में सनी देओल नशे की हालत में दिख रहे है। वीडियो में बीच सड़क पर इधर-उधर भटकते हुए सनी देओल को देखा जा सकता है। बीच सड़क पर खड़े सनी देओल को देखकर वह ऑटोवाला रुक जाता है और उन्हें जैसे-तैसे अपनी ऑटो में बिठाता है। अब ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो मुंबई स्थित जुहू सर्कल का बताया जा रहा है। पर वहीं फैंस की माने तो उनका कहना है कि यह वीडियो सनी देओल की आगामी फिल्म सफर का सीन है।