रश्मि सिंह|Toxic Title Teaser Release: यश के फैंस को सिनेमाघरो में देखने का अब इंतजार खत्म हो गया है। केजीएफ-1 और केजीएफ-2 की सक्सेस के बाद पिछले कुछ समय से यश सिनेमा से दूर हो गए थे। उनके फैंस उनके वापस आने का इंतजार कर रहे थे। अब उस इंतजार को यश ने खत्म करते हुए अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज कर दिया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Yash Instagram Handle
टीजर में यश का दिखा दमदार लुक
यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आधे जले प्लेइंग कार्ड्स दिख रहे है। बैकग्राउंड में एक राजाकुमारी की अवाज में ट्यून सुनने को मिल रहा है। इस बीच यश के लुक ही हल्की सी झलक देखने को मिलती है। वीडियो में यश कउबॉय लुक में नजर आ रहे है। टीजर को पोस्ट करने के तुरंत बाद ही ‘टॉक्सिक’ हर जगह छा गया है।
इस दिन रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
आपको बता दें कि, यश की ये फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के डायरेक्टर नेशनल अवॉर्ड विनर गीतू मोहनदास ने किया है। केव्हीएन प्रोडक्शन हाउस यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को प्रोड्यूस कर रही है। हालांकि, फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर अभी तक मेकर्स ने को कन्फर्मेशन नहीं दी है।