रश्मि सिंह|Vikrant-Sheetal Pics: एक्टर विक्रांत मैसी आज एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। वो बहुत जल्द पापा बनने वाले है। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के लिए बेबी शावर का फंक्शन होस्ट किया। अब उन तस्वीरों को वो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए है।
बता दें कि, विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने बेबी शावर की की ये खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वो अपनी पति विक्रांत मैसी और फैमिली के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में विक्रांत और शीतल अपने पूरे फैमली के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए भी नजर आ रहे है।
एक तस्वीर में विक्रांत अपनी वाइफ का बेबी बंप नापते हुए नजर आ रहे है। दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है।
आपको बता दें कि, शीतल ठाकुर ने बेबी शावर में ग्रीन कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने अपना लुक खुले बालों और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया है।
सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी बहुत ज्यादा प्यारी होने वाली है..मेरे बेबी शॉवर की झलकियां…’
बता दें कि, शीतल ने अपनी बेबी शावर की थीम जंगल पर रखी थी। इस दौरान कपल ने केक भी काटा भी इसी थीम का काटा था।
वहीं एक तस्वीर में बेबी शावर के दौरान ये कपल लिपलॉक करता हुआ भी दिखाई दे रहे है। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।