2019 Biggest News : मुस्लिम महिलाओं को Triple Talaq से मिली आज़ादी
2019 Biggest News : साल 2019 खत्म होने वाला है। ये पूरा साल देश के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। 2019 में सियासी गर्मी (Political Uproar) दिखी, सीमा पर युद्ध वाला तनाव दिखा, तो संसद ने कई ऐसे कानून (Law) बनाए जिनका आने वाले समय में काफी असर दिखेगा। इसी साल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी कई ऐतिहासिक फैसले (Historical Decision) दिए। महिलाओं ने इतिहास रचा, तो साइंस में भी देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन हुआ। एक नज़र कुछ ऐसी ख़बरों पर (Top News of 2019) , जिसने 2019 में जमकर सुर्खियां बटोरी।
2019 Biggest News : तीन तलाक का दंश झेलने वाली मुस्लिम महिलाओं को मिला इन्साफ
2019 में देश की मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) के लिए राहत की खबर तब आई, जब सरकार ने तीन तलाक (Triple Talaq) को खत्म करने वाला कानून बना दिया। जुलाई में संसद (Parliament of India) ने मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019 Muslim Women Protection of Rights on Marriage Bill, 2019) पारित किया। 31 जुलाई 2019 को राष्ट्रपति (President of India) की मंजूरी मिलते ही तीन तलाक कानून अस्तित्व में आ गया। यह कानून 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा।
तीन तलाक देने पर कड़ी सजा का प्रावधान
इसमें तीन बार ‘तलाक’ बोलकर, लिखकर या एसएमएम-ईमेल भेजकर शादी तोड़ने पर तीन साल तक की जेल का प्रावधान है। तीन तलाक देश में विवादास्पद मुद्दा रहा है। भिन्न-भिन्न मुस्लिम संगठनों ने इसे धार्मिक आस्था का सवाल बताया। सरकार का कहना है कि यह विधेयक किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों और इंसाफ के बारे में है।
दरअसल शायरा बानो केस पर फैसला सुनाते हुए साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। 5 जजों की बेंच ने 3-2 से फैसला सुनाते हुए सरकार से तीन तलाक पर अंदर कानून लाने को कहा था। दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में तीन तलाक अवैध है।