रश्मि सिंह|Krunal Pandya son Vayu: आईपीएल 2024 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने खुशी की खबर शेयर किया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। क्रिकेटर की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। क्रुणाल और पंखुड़ी ने अपने दूसरे बच्चे का नाम वायु रखा है। इस बात की जानकारी दी क्रुणाल ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।
View this post on Instagram
Courtesy: Krunal Himanshu Pandya Instagram Handle
पंखुड़ी शर्मा ने दिया बेटे को जन्म
जानकारी के लिए बता दें कि, क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा एक बार फिर से माता-पिता बन चुके है। पंखुड़ी ने एक बार फिर से बेटे को जन्म दिया है। क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। क्रुणाल ने पंखुड़ी और दोनों बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है। पंखुड़ी ने दूसरे बेटे का जन्म 21 अप्रैल को दिया था लेकिन क्रिकेटर ने इस बात की जानकारी शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को दी है।
बता दें कि, क्रुणाल और पंखुड़ी ने साल 2017 में शादी की थी। पंखुड़ी ने जुलाई 2022 में पहले बच्चे को जन्म दिया था। वहीं 2024 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।