नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार दोपहर 12.7 बजे अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 9 अगस्त से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालात लगातार गंभीर बनी हुई थी। 66 साल के अरुण जेटली को वेंटिलेटर पर लैटाया हुआ था। डॉक्टर्स का कहना था कि उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। वहीं, शनिवार की दोपहर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
अरुण जेटली के आकस्मिक निधन से न सिर्फ राजनीतिक जगत में, बल्कि बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Nation loses another great leader.Our thoughts and prayers are with his family.#ArunJaitley pic.twitter.com/RXGw1bWDLP
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 24, 2019
बीजेपी के पूर्व सांसद और अभिनेता परेश रावल ने भी जेटली के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
Deeply saddened by the passing away of Shri #ArunJaitley ji… deepest condolences to the family & loved ones. 🙏🏽 pic.twitter.com/hhxcbj9C03
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 24, 2019
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर जेटली की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।
Deeply saddened by the passing away of Shri #ArunJaitley ji… deepest condolences to the family & loved ones. 🙏🏽 pic.twitter.com/hhxcbj9C03
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 24, 2019
एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Our nation loses another Great leader !! Rest in Power Master.
Om Shanti.#ArunJaitley #OmShanti— Koena Mitra (@koenamitra) August 24, 2019