नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सूबे की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहते हैं, लेकिन गाजियाबाद में पुलिस एक्शन मोड में दिखी। शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हुई चार मुठभेड़ में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि ये पांचों बदमाश काफी समय से वांछित चल रहे थे। इनमें से कई बदमाश लूट के आरोपी थे, जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी था। गाजियाबाद पुलिस ने 24 घंटें के भीतर ही 4 मुठभेड़ में इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह से लेकर देर रात तक एक के बाद एक लगातार 4 मुठभेड़ की। इस दौरान 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस का ऑपरेशन क्लीन देर रात तक चला।
पुलिस ने पहली मुठभेड़ में लोनी इलाके में एक एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को गोली मारी। इनके तीसरे साथी को विजयनगर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तीसरा एनकाउंटर रात करीब 11 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में नहर किनारे हुआ। वहीं, जबकि चौथा एनकाउंटर लिंक रोड इलाके में हुआ। ये इनकाउंटर उस वक्त हुआ जब एक बदमाश बैग लूट की कोशिश के बाद फरार हो रहा था। पुलिस ने उसी वक्त बदमाश को धर दबोचा।